कस्बा जसराना के घिरोर रोड पर मौजूद इंडियन बैंक की शाखा जसराना में हुए घोटाले के बाद लोगों की नींद उड़ी हुई है। लोगों का कहना है कि बैंक में तैनात रहे शाखा प्रबंधक राघवेंद्र सिंह एवं कैशियर जयप्रकाश ने दो करोड़ से अधिक रुपये का घोटाला किया है।
ये भी पढ़ें-
UP: पटरी पर मिला स्कूल संचालक का शव..ट्रेन रोककर लोको पायलट ने समझाया, फिर भी दे दी जान; परिवार में मचा कोहराम
वहीं बैंक के अंचल प्रमुख तरुण कुमार विश्नोई द्वारा की गई जांच के दौरान 1.86 करोड़ रुपये का गबन सामने आया था। एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देश पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु की तो मामला कुछ और ही निकलने की उम्मीद जताई जा रही है।
सीओ अमरीश कुमार सिंह एवं कोतवाल शेर सिंह ने बैंक पहुंचकर शुक्रवार को जानकारी जुटाई थी। जानकारी के आधार पर शक के दायरे में आए पांच लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है। वहीं सूत्रों का कहना है कि अभी कई अन्य लोगों को भी पुलिस पूछताछ के लिए हिरासत में ले सकती है।
ये भी पढ़ें-
UP: गले में टॉफी अटकने से चार माह की मासूम की मौत...चचेरी बहन की गोदी में खेल रही थी बच्ची, तभी रुक गईं सांस
पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही कई लोग फरार हो गए। कोतवाल जसराना शेर सिंह का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के दौरान बैंक अधिकारियों एवं पीड़ित ग्राहकों से मिलकर साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं। वहीं पूरे प्रकरण में शक के दायरे में आने वाले लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।