फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार चरणों में लड़ी जाएगी कुपोषण के खिलाफ लड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। तीन वर्ष से छह वर्ष तक के बच्चों और महिलाओं के पोषण स्तर में सुधार के लिए एक सितंबर से तीस सितंबर तक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कुपोषण जैसी समस्या के निदान के लिए आयोजित पोषण माह के लिए डीएम चंद्रविजय सिंह ने मंगलवार को बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

एक सिंतबर से तीस सितंबर के बीच आयोजित होने वाले विशेष पोषण अभियान के प्रथम सत्र में सरकारी, आवासीय शिक्षण संस्थानों, आंगनबाडी केंद्रों और ग्राम पंचायत स्तर पर पोषण वाटिका की स्थापना की जाएगी। वहीं द्वितीय सत्र में योग और आयुष शिविर आयोजित कर बच्चों और गर्भवती महिलाओं को स्वस्थ दिनचर्या के बारे में बताया जाएगा। तीसरे सत्र में पोषण संबंधी जागरूकता एवं अनुपूरक पुष्टाहार वितरण जैसे कार्य होंगे।
वहीं माह के अंत और चतुर्थ सत्र में कुपोषित-अति कुपोषित बच्चों को चिह्निनत करने का काम किया जाएगा। डीएम चंद्रविजय सिंह ने मंगलवार को बैठक में स्वास्थ्य विभाग एवं बाल विकास पुष्टाहार विभाग के अफसरों को जरूरी निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें