फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहागनगरी में चार मरीजों ने तोड़ा दम, मौत के आंकड़ों पर नहीं लग रही लगाम

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में डेंगू और वायरल से पीड़ित बच्चों की मौत के आंकड़ों पर स्वास्थ्य विभाग लगाम नहीं लगा पा रहा है। सोमवार को जिले भर के अधिकारी मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों में जुटे रहे, दूसरी तरफ तीन बच्चें समेत कुल चार मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

हिमांयूपुर निवासी नौ वर्षीय मानवी पुत्री सुनील चक की इलाज के दौरान मौत हो गई। उसे पिछले कई दिनों से बुखार आ रहा था। एक वर्षीय सान्या पुत्री सुनील कश्यप को मेडिकल कॉलेज से आगरा रेफर किया था। रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। न्यू आंबेडकर निवासी सात वर्षीय निखिल पुत्र धीरज जाटव को डेंगू हो गया था। प्लेटलेट्स कम होने के कारण निखिल का स्वास्थ्य बिगड़ता गया। सोमवार को सुबह इलाज के दौरान निखिल ने दम तोड़ दिया।
मुख्यमंत्री के जाते ही छारबाग में 22 वर्षीय रेनू पुत्री प्रेमपाल प्रजापति की मौत हो गई। रेनू को कई दिनों से बुखार था। जांच में प्लेटलेट्स कम आई थी। युवती की मौत होने से परिवार में कोहराम मचा रहा। उसकी एक दिसंबर की शादी तय हो गई थी। बीमारी से हो रही लगातार मौत से लोगों में डर है। न्यू आंबेडकर में दूसरा मामला सामने आया है। 28 अगस्त को छह वर्षीय परी माहोर पुत्री अनिल माहौर की मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन

परिवारीजनों ने इसकी जानकारी सदर विधायक मनीष असीजा को दी। जिन इलाकों में मौत हुई हैं, उनमें घर-घर बुखार से पीड़ित है। जिनकी तबियत खराब है, वो निजी और सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने को मजबूर हैं।
निजी अस्पतालों में भी लग रही लाइनें
फिरोजाबाद। निजी अस्पतालों में भी इलाज के लिए मरीज और तीमारदारों की लंबी कतारें लग रही है। बुखार चार से पांच दिन तक लोगों को तकलीफ दे रहा है। कमजोरी भी काफी बनीं हुई है। प्लेटलेट्स कम होने की रिपोर्ट आने पर मरीज इलाज को भर्ती कर रहे हैं।
सोमवार को भी मरीजों की मृत्यु होने की जानकारी सामने आई है। हमने टीम भेजकर दवा का वितरण कर रहे हैं। हमारी टीमें लगी हुई हैं। आशाओं को भी सर्वे करने के लिए कह दिया है। जिन इलाकों में संक्रमित हैं, उनमें हम टीमें भेजेंगे।
विज्ञापन

डा. नीता कुलश्रेष्ठ, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें