फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: फरिहा में सड़क किनारे खड़े किसान को खाद से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉला ने रौंदा, मौत

Fri, 02 Oct 2026 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
हादसे के बाद नगला भूण की पुलिया पर खड़ा ट्रैक्टर- ट्रॉला, लगी राहगीरों की भीड़। स्त्रोत: वीडियो
विज्ञापन
फरिहा (फिरोजाबाद)। थाना फरिहा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉला ने सड़क किनारे खड़े किसान को रौंद दिया। हादसे में किसान के सिर के ऊपर से पहिया निकल जाने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर-ट्रॉला छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंपा।
विज्ञापन

थाना फरिहा क्षेत्र के गांव नगला खरगा निवासी अरविंद (30) शुक्रवार सुबह बच्चों के लिए नाश्ता लेने गया था। नगला भूण की पुलिया पर सड़क किनारे अपनी बाइक रोककर किसी के इंतजार में खड़े हो गए। इसी दौरान हाथवंत की दिशा से आ रहे खाद से भरे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉला ने रौंद दिया।
हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर-ट्रॉला का अगला पहिया अरविंद के सिर के ऊपर से निकल गया, जिससे उसकी मौके पर ही सांसें थम गईं। आसपास के राहगीरों व ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। मौका देखकर चालक खाद से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉला वहीं छोड़कर भाग निकला। सूचना मिलते ही परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
मृतक अरविंद दो भाइयों और तीन बहनों में सबसे छोटा था। वह खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। चचेरे भाई प्रदीप सिंह ने बताया कि वह नाश्ता लेकर लौट रहे थे तभी यह हादसा हो गया। अरविंद की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। वह अपने पीछे पत्नी बेबी, तीन बेटों और एक बेटी को रोता-बिलखता छोड़ गया है।


खाद से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉला की चपेट में आने से किसान की मौत हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। ट्रैक्टर-ट्रॉला को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

- प्रेमशंकर पांडेय, सीओ जसराना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें