फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद में कुल्हाड़ी से वार कर महिला की हत्या: नहर के पास मिली खून से सनी लाश, रिश्तेदार पर वारदात का शक

Fri, 02 Oct 2026 11:35 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

खोजबीन के दौरान घर से करीब 600 मीटर दूर खेत के पास से गुजर रही नहर के किनारे सोनी का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। मृतका के सिर पर कुल्हाड़ी से कई जानलेवा वार किए गए थे।
विज्ञापन
Crime Demo - फोटो : Crime Demo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के सिरसागंज थाना नगला खंगर क्षेत्र के ग्राम कौरारी खेड़ा में शुक्रवार देर शाम एक महिला की कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतका शाम को खेत से घास लेने गई थी, जहां से काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। घर से करीब 600 मीटर दूर नहर के पास महिला का शव लहूलुहान हालत में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन


कौरारी खेड़ा निवासी सोनी (38) पत्नी संदीप शुक्रवार शाम करीब 6 बजे खेत पर घास लेने गई थी। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह घर नहीं लौटी, तो परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान घर से करीब 600 मीटर दूर खेत के पास से गुजर रही नहर के किनारे सोनी का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। मृतका के सिर पर कुल्हाड़ी से कई जानलेवा वार किए गए थे। मृतका के पति के साथ दो साल पहले दुर्घटना हो गई थी, जिसके बाद से उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती है। महिला का एक 13 वर्ष का बेटा है, जो अपने ननिहाल में रहता है।

पारिवारिक रंजिश में वारदात, आरोपी रिश्तेदार फरार
हत्या की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस, सीओ सिरसागंज, एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची और पड़ताल की। परिवार की एक किशोरी ने पुलिस को बताया कि पारिवारिक रंजिश के चलते घर के ही एक पुरुष ने इस वारदात को अंजाम दिया है। घटना के बाद से संदिग्ध आरोपी फरार है और उसका मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा है।
विज्ञापन



पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। संदिग्ध पुरुष की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। शव मोर्चरी भेज दिया है। -चंचल त्यागी, सीओ सिरसागंज
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें