फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: ट्यूबवेल की हौदी में गिरने से किसान की मौत, खाना खाकर खेत में सोने गया था

Sun, 30 Jun 2024 06:49 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

सुहागनगरी फिरोजाबाद के टूंडला क्षेत्र में ट्यूबवेल की हौदी में गिरने से किसान की मौत हो गई। वह रोज की तरह खाना खाकर खेत में सोने गया था। घरवालों को सुबह जानकारी हो सकी।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शनिवार की रात ट्यूबवेल की हौदी (पानी की टंकी) में गिरने से किसान की मौत हो गई। रविवार सुबह परिजन ट्यूबवेल पहुंचे तो उन्हें जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन


घटना पचोखरा थाना क्षेत्र के सिकरारी गांव की है। गांव निवासी 37 वर्षीय राजेश बघेल खेत पर ट्यूबवेल में सोता था। शनिवार की रात करीब नौ बजे खाना खाकर सोने गया था। सुबह पिता किताब सिंह और गांव का एक व्यक्ति ट्यूबवेल पहुंचे। देखा कि राजेश ट्यूबवेल की हौदी पर पड़ा था। देख उनके होश उड़ गए। खबर पाकर परिवारीजन एवं ग्रामीण पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी आ गई। 

राजेश मूलरूप से नगला सिंघी थाना क्षेत्र के दानी का बास गांव का रहने वाला था। उसके पिता किताब सिंह को ससुराल सिकरारी में जमीन मिली थी। इस पर वह वहीं आकर बस गए थे। बताया गया कि राजेश दो भाइयों में बड़ा था। उसने अपने पीछे पत्नी संजू देवी व आठ वर्षीय पुत्री मानवी को बिलखते छोड़ा है। थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि मृतक शराब का आदी था। संभवत: गर्मी के चलते वह नहाने हौदी में घुस गया होगा। फिर निकल नहीं पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें