फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बंबा में डूबे युवक की हुई शिनाख्त, परिजन बोले- कुछ लोगों ने धमकी दी थी, उन्होंने ही हत्या कर दी

Sun, 09 Jun 2024 06:15 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

सुहागनगरी में बंबा में डूबे युवक की शिनाख्त हो गई है। परिजनने कहा कि कुछ लोगों ने धमकी दी थी। उन्होंने ही नहाने के बहाने लाकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन
थाने में तहरीर देने पहुंचे परिजन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बंबा में नहाने के दौरान डूबने से युवक की मौत हो गई थी। मामले में परिजन ने शव की शिनाख्त की है। परिजन ने युवक के साथ नहाने आए लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


घटना शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के छीछामई गांव की है। शनिवार की दोपहर युवक कुछ लोगों के साथ गांव स्थित बंबा में नहाने गया था। नहाते समय डूब गया था। पुलिस के अनुसार युवक की बंबा में डूबने से मौत हो गई थी। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। रविवार को युवक के परिजन ने शव की पहचान रसूलपुर थाना क्षेत्र के हनुमान मंडी के पीछे आसफाबाद निवासी देवेंद्र कुशवाह के रूप में की। 

परिजन का आरोप है कि देवेंद्र का कुछ समय पहले कुछ लोगों से विवाद हो गया था। उन्होंने जान से मारने की धमकी दी थी। वही लोग उसे लेकर बंबा में नहाने के लिए आए थे। आरोप है कि नहाने के दौरान बंबा में जान-बूझकर डुबोकर मार दिया गया है। इस घटना की तहरीर परिजन ने पुलिस को दी है। इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर प्राप्त हुई है। परिजन के आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें