फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: निजी अस्पताल में प्रसव के बाद प्रसूता की मौत, परिजन ने किया हंगामा; पुलिस ने समझाकर कराया शांत

Sun, 22 Oct 2023 09:06 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद प्रसूता की मौत हो गई। घटना के बाद परिजन ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने समझाकर उन्हें शांत कराया है। 
विज्ञापन
Firozabad: निजी अस्पताल में प्रसव के बाद प्रसूता की मौत, परिजन ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक प्राइवेट हॉस्पिटल में प्रसव के बाद प्रसूता की मौत हो गई। परिजन ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजन द्रारा हंगामा करने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने परिजन से बात करके घटना की जानकारी ली। हॉस्पिटल का स्टाफ ने घटना के बाद हाथ खड़े कर दिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


मटसेना थाना क्षेत्र निवासी सोनू की पत्नी लक्ष्मी को शनिवार को प्रसव पीड़ा हुई। परिजन आनन-फानन में उसे रसूलपूर थाना क्षेत्र के टूटी पुलिया स्थित प्राइवेट हास्पिटल लेकर पहुंचे। यहां प्रसव होने के बाद अचानक महिला को दिक्कत होने लगी, लेकिन चिकित्सकों ने परिजन से बात छिपाई रखी। उसके बाद रविवार को उसकी मौत हो गई। इसके बाद भी हास्पिटल संचालकों ने यह बात परिजन को नहीं बताई। 

यह भी पढ़ेंः- UP: दो बच्चों की मां को हलवाई से हुआ इश्क, परवान चढ़ा प्रेम तो उठाया ऐसा कदम..., शर्मसार हो गए परिवार के लोग
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद परिजन को अनहोनी की खबर लगी तो हैरान रह गए। बच्चे को जन्म देने वाली मां की मौत की जानकारी होने पर परिजनों ने हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। परिजन को समझा-बुझाकर शांत किया। थाना प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि महिला का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें