इस कारण प्रसूता की मौत हो गई। अचानक एंबुलेंस को बुलाकर शव को अस्पताल से बाहर कर दिया। मृतका के पति साहिबे आलम ने एमबी हॉस्पिटल के चिकित्सक व स्टाफ के विरुद्ध थाना रसूलपुर में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने डॉक्टर बघेल और अभिषेक वर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी भगवंत सिंह का कहना है कि मामले में जांच की जाएगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल को किया सील
अस्पताल संचालक कोई भी रजिस्ट्रेशन नहीं दिखा सके। न ही किसी चिकित्सक की डिग्री से अस्पताल संचालित हो रहा था। एसीएमओ डॉ. बीडी अग्रवाल ने अस्पताल में ताला डालकर सील कर दिया। एसीएमओ ने बताया कि अवैध अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इस अस्पताल के खिलाफ शिकायत थी। जांच में शिकायत के अनुसार यह अस्पताल अवैध रूप से संचालित मिला।