जसराना। बुधवार सुबह जसराना घिरोर मार्ग के नगला अमर सिंह के पास ट्रक और कैंटर में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। भिड़ंत के बाद ट्रक खाई में पलट गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
घटना बुधवार सुबह चार बजे की है। जसराना की तरफ से भट्टे पर कार्य करने वाले श्रमिकों को लेकर कैंटर घिरोर की तरफ जा रहा था। जबकि एक ट्रक बालू लेकर घिरोर से जसराना की तरफ आ रहा था। नगला अमर सिंह के पास दोनों में आमने सामने की भिड़ंत हो गई। आमने सामने की टक्कर में कैंटर का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं अनियंत्रित होकर ट्रक खाई में पलट गया। हादसे में ट्रक चालक शंंकर लाल निवासी थाना एवं कस्बा नाहौर हनुमानगढ़ राजस्थान एवं कान्हाराम डबलीकला थाना पहलवाडा हनुमानगढ़ राजस्थान मामूली रुप से घायल हो गए। गनीमत रही कि कैंटर नहीं पलटी अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। थाना प्रभारी सचिन कुमार ने कहा आमने सामने की टक्कर में ट्रक के पलटने से चालक एवं परिचालक घायल हुए हैं। वहीं कैंटर में सवार सभी लोग सही है।