फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औद्योगिक आस्थान की सड़कों से हटाए जाएगा अतिक्रमण

विज्ञापन
फिरोजाबाद ! औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्ट्रियों के बाहर बनाया गया साइकिल स्टैंड - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। औद्योगिक आस्थान नगला भाऊ की सड़कों को गंदगी मुक्त कराने के लिए सड़क किनारे रखे ठेल-खोमचों को हटवाया जाएगा। इस आशय का पत्र इंडस्ट्रियल एस्टेट कॉपरेटिव सोसाइटी की ओर से उद्योग विभाग को प्रेषित किया गया है। वहीं आस्थान में नियमित सफाई के लिए सोसाइटी खुद के खर्चे पर सफाई कर्मियों की तैनाती करेगी।
विज्ञापन

औद्योगिक आस्थान की सड़कों पर जगह-जगह पॉलिथीन एवं कूड़ा-कचरा रहता है। विगत दिनों सोसाइटी की बैठक में गंदगी के मुद्दे पर मंथन किया गया था। इस दौरान औद्योगिक आस्थान की सड़कों पर खड़े होने वाले ठेल-खोमचा संचालकों को हटाने की बात पर आम सहमति बनी थी। इसके साथ ही सफाई व्यवस्था के लिए सफाई कर्मियों की तैनाती की बात भी कही गई थी।
ऐसे में इंडस्ट्रियल एस्टेट कॉपरेटिव सोसाइटी ने इस आशय का पत्र उपायुक्त उद्योग को लिखा है। इसके साथ ही सफाईकर्मी की तैनाती के लिए किसी निजी संस्था को सफाई व्यवस्था का ठेका दिए जाने की कवायद चल रही है। सोसाइटी अध्यक्ष बिन्नी मित्तल ने बताया कि सफाई व्यवस्था के संचालन के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। औद्योगिक आस्थान को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए उपायुक्त उद्योग अमरेश पांडेय ने जल्द ही अभियान चलाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें