फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पिलर के लिए सरिया ले जाते समय उतरा करंट, एक की मौत, दूसरा भाई घायल

Sun, 04 Oct 2026 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
मृतक धर्मेंद्र उर्फ संजू का फाइल फोटो। स्त्रोत: परिजन - फोटो : मृतक धर्मेंद्र उर्फ संजू का फाइल फोटो। स्त्रोत: परिजन
विज्ञापन
नारखी (फिरोजाबाद)। थाना क्षेत्र के गढ़ी श्रीराम में पिलर के लिए सरिया लेकर जा रहे दो सगे भाइयों के करंट लग गया। करंट लगते ही अफरा-तफरी मच गई। एक की मौके पर मौत हो गई। जबकि घायल प्रांशु को तत्काल उपचार को जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

रविवार को गढ़ी श्रीराम में धर्मेद्र उर्फ संजू अपने मकान का निर्माण कार्य कर रहे थे। इसी दौरान पिलर के लिए सरिया को काटकर धर्मेंद्र उर्फ संजू (24) पुत्र अरविंद एवं उसका छोटा भाई प्रांशु लेकर जा रहे थे। सरिया ले जाने के दौरान पास से गुजर रही 11 केवीए लाइन के विद्युत तारों से टच हो जाने के कारण सरिया में करंट उतर आया। करंट लगते ही दोनों अचेत होकर जमीन पर गिर गए। घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। करंट लगने से अचेत हुए दोनों भाइयों को तत्काल उपचार को ले जाया गया। इसमें धर्मेंद्र उर्फ संजू की मौके पर ही मौत हो गई। धर्मेंद्र उर्फ संजू की मौत की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। जबकि घायल प्रांशु का उपचार चल रहा है। परिजनों ने बताया कि धर्मेंद्र उर्फ संजू की तीन वर्ष पूर्व चांदनी से शादी हुई थी। उसके करीब डेढ़ वर्ष का बेटा है। संजूू की मौत होने से डेढ़ वर्ष के बेटा के सिर से पिता का साया उठ गया। इधर धर्मेंद्र उर्फ संजू के शव को पोस्टमार्टम कराने के बजाय ग्रामीण देरशाम अंतिम संस्कार किए जाने की तैयारी कर रहे थे। थाना प्रभारी नारखी संजय कुमार पांडेय ने कहा कि करंट से किसी की मौत होने की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा कोई मामला है तो पता किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें