फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से हुई अधेड़ की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना। मकान की छत पर काम करने गया अधेड़ हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर बेहोश हो गया। परिजन उसे सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद ग्रामीणों ने विद्युत कार्यालय के सामने शव रखकर हंगामा किया और मुआवजा देने की मांग के साथ ही एचटी लाइन हटाने की भी मांग की। तहसीलदार के समझाने पर ग्रामीण लौट गए।
विज्ञापन

थाना जसराना के गांव ओढमपुर निवासी भूपेंद्र (45) की छत से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। शुक्रवार सुबह सात बजे वह छत पर कुछ कर रहे थे। तभी अचानक उसका हाथ हाईटेंशन तारों से छू गया। इससे वह अचेत हो गया। परिजन उसे सीएचसी ले गए। वहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। बड़े भाई रवींद्र की तहरीर पर पुलिस ने भूूपेंद्र के शव को पोस्टमार्टम कराया है। इसके बाद ग्रामीण शव लेकर बिजली विभाग के कार्यालय पहुंच गए।
यहां शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में हाईटेंशन बिजली के तार जानलेवा साबित हो रहे हैं। पहले भी एक बालक के साथ हादसा हो चुका है। कई पशु लाइन की चपेट में आकर मर चुके हैं। तहसीलदार ब्रहमानंद कठेरिया ने बताया मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाए जाने के साथ तार हटवाने का आश्वासन दिया गया है। परिजन शव को घर ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें