फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय से भी होगी मॉनिटरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। यूपी बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं। जिला स्तर से लेकर शासन तक निगाह रखी जाएगी। अब संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय से भी परीक्षा केंद्रों की मॉनिटरिंग होगी। शिक्षा निदेशक ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों के मोबाइल एवं व्हाट्सएप नंबर मांगे हैं। जिससे कोई भी सूचना भेजी या मांगी जा सके।
विज्ञापन

शिक्षा निदेशक आगरा ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों के साथ ही सहायक के नाम, मोबाइल और व्हाट्सएप नंबरों की सूची को भी तलब किया है। इससे कोई सूचना तत्काल रूप से मांगी जा सके और फर्जीवाड़े पर पूरी तरह से लगाम लगे। डीआईओएस रितु गोयल ने कहा कि परीक्षा पूरी तरह नकलविहीन कराई जाएगी। इसके लिए कई स्तर पर निगरानी की व्यवस्था की जा रही है।
डीएम की अध्यक्षता में बैठक कल
दिशा-निर्देश देने के लिए डीएम की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन आठ फरवरी को दोपहर 12 बजे पंडित मुरारीलाल गर्ल्स इंटर कॉलेज में किया जाएगा। इस दौरान पुलिस अधीक्षक, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सचल दल सहित सभी केंद्र व्यवस्थापक उपस्थित रहेेंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंस से करेंगे समीक्षा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11 फरवरी को वीडियो कॉन्फ्रेंस करेंगे। इसमें मुख्यमंत्री किसी भी जनपद के ऑनलाइन परीक्षा केंद्र को देख सकते हैं। गड़बड़ी मिलने पर संबंधित पर कार्रवाई भी हो सकती है। डीआईओएस ने सभी परीक्षा केंद्र प्रभारियों से व्यवस्था और वेबकास्टिंग सिस्टम को सुचारू रखने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें