शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। मुहम्मदपुर लभौआ में गांव निवासी कीर्ति देवी साक्षर भारत मिशन के अंतर्गत प्रेरक के रूप में प्राथमिक विद्यालय नंबर एक पर तैनात थी। 31 मार्च 2018 से विभाग ने उनकी सेवा रोक दी। इतना ही नहीं विगत 30 माह का मानदेय भी नहीं दिया। प्रेरक विभागीय अधिकारियों के चक्कर लगाने के लिए विवश है।
प्रेरक कीर्ति देवी ने साहर भारत मिशन उत्तर प्रदेश शासन को भेजे शिकायती पत्र में अपने 30 माह के बकाया मानदेय को दिलाए जाने की गुहार लगाई है। स्थानीय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बजट न होने का बहाना बनाकर उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। पीड़ित द्वारा विगत दो वर्ष से विभागों के चक्कर लगा रही है।
आर्थिक स्थिति खराब होने से अपने बच्चों को शिक्षा दिलाने और उनका भरण पोषण करने भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कीर्ति ने साक्षर भारत मिशन उत्तर प्रदेश शासन के निदेशक से विगत 30 माह के मानदेय को दिलाने एवं दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।