फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई रिक्शा चालक को नशीला पदार्थ पिलाकर लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। ई रिक्शा में यात्री बन कर बैठे बदमाश ने चालक को नशीला पेय पदार्थ पिलाकर लूट लिया। बदमाश ई रिक्शा चालक से नकदी और मोबाइल फोन लूटकर ले गए।
विज्ञापन

दक्षिण थाना के क्षेत्र मोहल्ला हिमायूंपुर निवासी अनुज कुमार ई रिक्शा चालक है। शुक्रवार शाम एक युवक सवारी बनकर उसके रिक्शा में बैठा। अनुज के परिजनों ने बताया कि ई रिक्शा में बैठे युवक ने अनुज को कोल्ड ड्रिंक पिला दी। जिसे पीकर वह बेहोश हो गया।
विज्ञापन

थाना मक्खनपुर क्षेत्र में वह ई रिक्शा में बेहोशी हालत में पड़ा मिला। उसके पास मिले फोन नंबर से लोगों ने परिजनों को उसके बारे में सूचना दी। शुक्रवार रात परिवारी जन मक्खनपुर पहुंचे। उपचार को सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आए। यहां उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिवारी जनों की माने तो बदमाश चालक का मोबाइल फोन तथा ढाई हजार रुपये नगद लूट ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें