फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी हादसे के चलते टूंडला रेलवे स्टेशन पर दिखा असर, पसरा रहा सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। शुक्रवार तड़के चार बजे कानपुर रेलखंड के अंबियापुर रेलवे स्टेशन के पास कानपुर की ओर जा रही मालगाड़ी बेपटरी हो गई। हादसे के चलते टूंडला-कानपुर व डीएफसी ट्रैक पूरी तरह से बाधित हो गया। इससे कई ट्रेन रद्द रहीं तो कइयों के रूट बदले गए। इससे यात्रियों को आरक्षण भी रद्द कराने पड़े।
विज्ञापन

टूंडला से कानपुर की ओर जा रही एमटी मालगाड़ी के डिरेल होने की जानकारी से रेल प्रशासन में हड़कंप मचा रहा। हादसा होने के बाद टूंडला, आगरा से भी एआरटी (दुर्घटना राहत ट्रेन) को मंगाया गया। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शुभम शर्मा ने बताया कि रेल हादसे से अप व डाउन दोनों रूट बाधित हो गए। इसके चलते इस रूट की ट्रेनों को मार्ग बदलकर चलाया जा रहा है। इसके साथ ही कम दूरी की कुछ ट्रेनों को रद्द भी किया गया है। ट्रेनें न आने से आरक्षण कराने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। रेल यात्री पूछताछ कार्यालय पर चक्कर लगाते रहे। इस बीच कुछ यात्रियां ने सड़क मार्ग से यात्रा की तो कुछ यात्रा ही रद्द कर दी।
रेल हादसे के चलते अप व डाउन की गोमती एक्सप्रेस, आगरा-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस, प्रयागराज-ऊधमपुर एक्सप्रेस, जोगवनी-आनंद बिहार एक्सप्रेस, कामाख्या-आनंद बिहार एक्सप्रेस रद्द की गईं। संवाद
विज्ञापन

इन ट्रेनों का बदला रूट
टूंडला। अंबियापुर स्टेशन के निकट हुए रेल हादसे के बाद करीब दो दर्जन ट्रेनों का रूट बदल दिया गया।
04411 भागलपुर-आनंदविहार एक्सप्रेस को लखनऊ- मुरादाबाद-गाजियाबाद होकर, 02871 मगध एक्सप्रेस कानपुर अनवरगंज-फर्रुखाबाद होकर, 02313 सियालदाह- नई दिल्ली एक्सप्रेस को कानपुर-झांसी-आगरा-पलवल-नई दिल्ली के रास्ते गुजारा गया। 02581 बनारस- नई दिल्ली एक्सप्रेस को कानपुर अनवरगंज फर्रुखाबाद-शिकोहाबाद के रास्ते चलाया। 02301 हावड़ा नई दिल्ली एक्सप्रेस को कानपुर-झांसी-आगरा-पलवल-नई दिल्ली के रास्ते, 02423 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को कानपुर-झांसी-आगरा-पलवल-नई दिल्ली होकर, 02453 रांची-नई दिल्ली एक्सप्रेस को कानपुर-झांसी-आगरा-पलवल-नई दिल्ली होकर गुजारा गया। ट्रेन नंबर 02315 कोलकता-उदयपुर एक्सप्रेस को कानपुर अनवरगंज फर्रुखाबाद-मथुरा- अछनेरा के रास्ते 02583 हटिया-आनंद विहार एक्सप्रेस को प्रयागराज छिवकी-झांसी-आगरा-पलवल के रास्ते 02823 भुवनेश्वर नई दिल्ली एक्सप्रेस को कानपुर-झांसी-आगरा-पलवल-नई दिल्ली के रास्ते, 02942 आसनसोल-भावनगर एक्सप्रेस को प्रयागराज छिवकी -झांसी-आगरा के रास्ते चलाया। 02287 सियालदह-बीकानेर को कानपुर-झांसी-आगरा-पलवल-नई दिल्ली के रास्ते, 02815 पुरी-आनंद विहार एक्सप्रेस को कानपुर-लखनऊ मुरादाबाद के रास्ते चलाया।
गाड़ी सं 05483 अलीपुर द्वार दिल्ली एक्सप्रेस को लखनऊ मुरादाबाद दिल्ली के रास्ते, 02311 हावड़ा कालका निर्धारित मार्ग के स्थान पर लखनऊ मुरादाबाद- दिल्ली के रास्ते, 04218 चंडी गढ़ प्रयागराज संगम एक्सप्रेस को इटावा-मैनपुरी-फर्रुखाबाद-कानपुर रास्ते, 05956 दिल्ली कामख्या एक्सप्रेस को इटावा-ग्वालियर-झांसी प्रयागराज छिवकी रास्ते, 04038 दिल्ली कामख्या एक्सप्रेस को इटावा-ग्वालियर-झांसी प्रयागराज छिवकी रास्ते, 02452 नई दिल्ली कानपुर एक्सप्रेस को इटावा-मैनपुरी-फर्रुखाबाद-कानपुर रास्ते, 03484 दिल्ली मालदा टाउन एक्सप्रेस को इटावा-मैनपुरी-फर्रुखाबाद-कानपुर रास्ते, 02876 आनंद विहार पुरी एक्सप्रेस को इटावा-मैनपुरी-फर्रुखाबाद-कानपुर रास्ते चलाया।
रेल हादसे के चलते जिन ट्रेनों को रद्द किया है एवं जहां शॉर्ट टर्म ट्रेनें रद्द हैं, उन ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों को पूरा पैसा रिफंड किया जाएगा। ट्रैक बाधित होने से कुछ ट्रेनों को दूसरे मार्ग से होकर चलाया गया है। ट्रैक की मरम्मत का कार्य तेजी से किया जा रहा है। जल्द ही यातायात शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. शिवम शर्मा, सीपीआरओ, उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें