फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: डूडा पर फटे तिरंगे की आपूर्ति का आरोप, सपा का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Wed, 12 Aug 2026 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठे सपा नेता। स्रोतः स्वयं - फोटो : कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठे सपा नेता। स्रोतः स्वयं
विज्ञापन
फिरोजाबाद। डूडा विभाग द्वारा मंगाए गए फटे व पुराने तिरंगों के मामले में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। चंदा चोर-झंडा चोर की तख्तियां, बैनर और पोस्टर लेकर जमकर नारेबाजी की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने डीएम के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन


ज्ञापन सौंपने के दौरान समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार एक तरफ तो हर घर तिरंगा यात्रा निकाल रही है, वहीं दूसरी तरफ तिरंगे के नाम पर बड़ी धांधली की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिले में डूडा विभाग द्वारा 1,28,000 तिरंगे झंडे मंगाए गए थे, जिनमें से लगभग 25 हजार तिरंगे पुराने, फटे हुए हैं। यह भारत के संविधान और राष्ट्रीय ध्वज का सीधा अपमान है।

सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि जब जानकारी की गई तो पता चला कि कल केवल 50 हजार झंडे ही मंगाए गए थे। उन्होंने कहा कि पहले चंदा चोरी की घटनाएं सामने आईं और अब झंडों के नाम पर धांधली का नया रिकॉर्ड बनाया जा रहा है। सपा का एक-एक कार्यकर्ता, सांसद और विधायक इस काले कारनामे का पर्दाफाश करने में जुटा हुआ है। सपा कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन से मांग की कि इस प्रकरण में शामिल अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच कराई जाए।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, पूर्व विधायक अजीम भाई, राजू जर्रार, सत्येंद्र जैन सोली, योगेश गर्ग, वीर सिंह प्रधान, दिलीप यादव, राम प्रकाश यादव, जाकिर हुसैन, नीरज यादव, इंजीनियर अभिषेक यादव सहित कई वरिष्ठ सपा नेताओं और पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें