फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदाबांदी ने बढ़ाई सर्दी, घरों में दुबके रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बूंदाबांदी ने बढ़ाई सर्दी, घरों में दुबके रहे लोग
विज्ञापन

फिरोजाबाद। मौसम दिन प्रतिदिन बदल रहा है। बुधवार सुबह से ही बादल छाए रहे। वहीं बूंदाबांदी होने से सर्दी बढ़ गई। इस कारण बुजुर्ग और बच्चे घरों से निकले। वहीं शाम को बाजार भी समय से पहले ही बंद हो गए। जगह-जगह लोग अलाव पर तापते नजर आए।
विज्ञापन

जनवरी के पहले सप्ताह में ही मौसम का रुख काफी बदल गया। दोपहर एक बजे बूंदाबांदी होने से ठंड बढ़ गई। वहीं दुकानों पर गरम कपड़ों की खरीदारी बढ़ गई। वहीं मौसम बदलने से अन्नदाता चिंतित नजर आए। उनका कहना है कि यदि बारिश हुई तो आलू में पिछैती ब्लाइट रोग के साथ ही झुलसा रोग लगने की संभावना बढ़ जाएगी। वहीं गेहूं के साथ ही सरसों की फसल को भी बदला मौसम प्रभावित करेगा। जिला कृषि अधिकारी रविकांत सिंह ने बताया कि बदला मौसम यदि एक दो दिन में साफ हो जाता है तो दिक्कत नहीं होगी। यदि नमी लगातार बढ़ी तो फिर आलू व सरसों की फसल प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें