फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: गहराया पेयजल संकट, लोग परेशान

Fri, 16 Feb 2024 05:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गहराया पेयजल संकट, लोग परेशान
विज्ञापन

- तिलकनगर, बोधाश्रम रोड़,रामकृष्ण नगर और कोटला रोड पर टैंकरों से आपूर्ति की गई
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। शहर में शुक्रवार की सुबह पेयजलापूर्ति प्रभावित रही। पेयजलापूर्ति में बाधा के कारण क्षेत्रीय लोगों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। निगम ने टैंकरों से पानी की सप्लाई इन मोहल्लों में की।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह शहर के कई मोहल्ला में पेयजलापूर्ति व्यवस्था फिर से लड़खड़ा गई। सुबह शहर के करीब दस मोहल्लों के घरों में पानी की सप्लाई नहीं मिल पाने कारण लोगों को दिनचर्या पर भी असर पड़ा मोहल्ला तिलकनगर,बोद्याश्रम रोड़, सुभाष कॉलोनी, कोटला रोड़,कोशल्या नगर एवं रामकृष्ण नगर अधिकांश घरों में पानी नहीं पहुंचा। तिलकनगर निवासी रामबरन यादव, अजीत प्रताप और सुभाष कॉलोनी निवासी पिंटू,रामकृष्ण नगर निवासी गोविंद शर्मा के मुताबिक सुबह साढ़े 8 बजे तक पानी की मोटरें सप्लाई के अभाव में हांफती रहीं। महाप्रबंधक जलकल रामबाबू राजपूत के अनुसार सुबह पानी की सप्लाई कहां प्रभावित रही, इसका पता किया जा रहा है। वैसे सीडब्ल्यूआर प्लांट सैलई से पानी की आपूर्ति में दो दिन से सुधार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें