फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: अधिवक्ताओं का पैदल मार्च, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी

Fri, 16 Feb 2024 04:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिवक्ताओं का पैदल मार्च, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी
विज्ञापन



-सदर तहसील के अधिवक्ता के बेटे शिवम के हत्यारोपियों को गिरफ्तार नहीं करने का आरोप

- अधिवक्ताओं ने दी चेतावनी, पुलिस ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो उग्र आंदोलन करने को होंगे बाध्य


संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजाबाद। सदर तहसील के वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम सिंह कुशवाह के बेटे शिवम कुशवाह की हत्या के मामले में पुलिस द्वारा जांच नहीं करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को जनपद न्यायालय सहित सभी तहसीलों में वकीलों ने काम ठप रखा। इसके कारण बैनामा के साथ-साथ न्यायालयों में सुनवाई नहीं हो सकी। अधिवक्ताओं ने गांधी पार्क से लेकर रसूलपुर थाने तक पैदल मार्च निकाला। अधिवक्ता पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।



सदर तहसील के अधिवक्ता श्याम सिंह कुशवाह के बेटे शिवम कुशवाह का शव 31 दिसंबर 2023 को रेलवे ट्रैक पर मिला था। थाना पुलिस इस घटना को हादसा मान रही है जबकि उसकी जीभ बाहर की ओर निकल रही थी। शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। इससे साफ है कि उसकी हत्या की गई। उसकी जैकेट भी एक लड़की के घर से बरामद हुई थी। अधिवक्ताओं का आरोप है पुलिस ने इस घटना की जांच करने का प्रयास नहीं किया। इसी कारण अधिवक्ताओं में काफी गुस्सा है। शुक्रवार को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जेपी यादव एडवोकेट,महासचिव योगेशचंद्र बघेल, पूर्व अध्यक्ष नाहर सिंह यादव, महेंद्र सिंह यादव, धर्म सिंह यादव एडवोकेट के अलावा सदर तहसील के तहसील बार के अध्यक्ष चरन सिंह यादव, पूर्व अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, रेवेन्यू बार के अध्यक्ष सुरेशचंद्र गुप्ता एडवोकेट, मुनेशपाल सिंह सहित सभी पांचों तहसीलों के अधिवक्ता सदर तहसील में पहुंचे यहां से गांधीपार्क से पैदल मार्च प्रारंभ किया।
विज्ञापन

पैदल मार्च में शामिल अधिवक्ता पुलिस के खिलाफ नारे लगा रहे थे। पैदल मार्च में शामिल अधिवक्ता नारेबाजी करने के साथ हाथों में तख्तियां थामकर चल रहे थे। पैदल मार्च छिंगामल का बाग, संत तिराहा, सिनेमा चौराहे से होते हुए सदर बाजार में पहुंचे यहां से घंटाघर चौराहे पहुंचकर थोड़ी देर रुकने के बाद सीधे रसूलपुर थाने पहुंचे। इस दौरान अशोक शर्मा, विजय प्रकाश यादव गजेंद्र सिंह बौद्ध, अवधेश यादव, राकेश कुमार वर्मा, प्रदीप यादव, भानु प्रताप सिंह, मोहम्मद आसिफ, रामबाबू, साहब सिंह, केशवदेव, अकरम अंसारी शामिल रहे।


हड़ताल के चलते बैरंग लौटे मुवक्किल
अधिवक्ताओं की हड़ताल के चलते जहां सदर तहसील में पिछले चार दिनों बैनामा के साथ ही अन्य काम पूरी तरह से ठप है वहीं टूंडला , शिकोहाबाद, सिरसागंज एवं जसराना तहसील के साथ ही साथ जिला मुख्यालय पर भी दो दिन से काम नहीं हो रहा है। इसके कारण यहां दूर दराज क्षेत्रों से तारीख करने के लिए आने वाले सभी वादकारियों को बैरंग लौटने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


एसएसपी कार्यालय का घेराव करेंगे
वरिष्ठ अधिवक्ता धर्म सिंह यादव एडवोकेट ने कहा कि पुलिस प्रशासन को अधिवक्ता पुत्र की हत्या के मामले को गंभीरता से लेना चाहिए। अभी अधिवक्ताओं ने थाने का घेराव किया है शीघ्र ही न्याय नहीं मिला तो अधिवक्ता एसएसपी कार्यालय का घेराव करने को बाध्य होंगे। पूर्व अध्यक्ष नाहर सिंह यादव एडवोकेट ने कहा कि जो अधिवक्ता लोगों को न्याय दिलाते हैं वह आज खुद न्याय पाने के लिए आंदोलन कर रहे है। पूर्व अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव ने भी पुलिस के रवैये पर नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें