फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। खैरगढ़ में महिला की मौत के मामले में मृतका के भाई की तहरीर पर खैरगढ़ थाना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के प्रतापपुर रोड स्थित मलिखपुर निवासी सचिन ने बताया कि उसने अपनी बहन अनुराधा का विवाह करीब 15 माह पूर्व खैरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव नगला भारा निवासी शेर सिंह के साथ किया था। शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसकी गला दबाकर हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया। जिसकी जानकारी मंगलवार को पुलिस के माध्यम हो सकी।
आरोपी ससुरालीजन शव को छोड़कर भाग गए। थानाध्यक्ष खैरगढ़ विनय कुमार भारद्वाज का कहना है कि महिला की मौत के मामले में मृतका के भाई सचिन की तहरीर पर पति शेर सिंह, श्यामादेवी (सास), कैलाश चंद्र (ससुर) व ननद सुमन के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें