फिरोजाबाद। थाना जसराना के गांव ओढ़मपुर में घर के बाहर सो रहा वृद्ध पैर में संदिग्ध परिस्थतियों में गोली लगने से घायल हो गया। घायल अवस्था में परिजन थाने पहुंचे। पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। यहां हालत गंभीर होने पर उसे आगरा के लिए रेफर कर दिया है।
थाना जसराना के गांव ओढ़मपुर निवासी यदुवीर सिंह (60) अपने घर के बाहर सो रहे थे। रात में अचानक उनके पैर में गोली लगी। पैर में गोली लगने से यदुवीर सिंह गंभीर रुप से घायल हो गए। उनकी चीख सुनकर परिजन के साथ ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
परिवारीजन यदुवीर सिंह को कोतवाली जसराना लेकर पहुंचे। पुलिस ने यदुवीर सिंह की तहरीर लेकर उसे उपचार के लिए भेजा। पीड़ित ने कहा कि वो अपने घर के बाहर टीनशेड में सो रहा था। वहीं पास में एक कार्यक्रम के दौरान फायरिंग हुई है। कोतवाल फतेह बहादुर सिंह भदौरिया ने कहा मामला संदिग्ध है। जांच की जा रही है।