फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: स्मार्ट मीटर की शिकायतों पर डीएम सख्त, अराजकता फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

Sat, 02 May 2026 04:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
- कैंप लगाकर मौके पर होगा बिलिंग और तकनीकी समस्याओं का समाधान, टूंडला क्षेत्र पर विशेष नजर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजाबाद। जिले में स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं के बीच पनप रहे भ्रम और तकनीकी शिकायतों को दूर करने के लिए प्रशासन सख्त हो गया है। शनिवार को डीएम रमेश रंजन ने कलेक्ट्रेट सभागार में एक बैठक बुलाई। स्पष्ट निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं की समस्याओं को लटकाने के बजाय उनका निस्तारण किया जाए।

जिलाधिकारी ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के अधिशासी अभियंताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। इन कैंपों की खास बात यह होगी कि सहायक अभियंता और अवर अभियंता इन कैंपों में रहकर जनसुनवाई करेंगे। कैंपों के प्रभावी संचालन के लिए संबंधित उप जिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी को निरंतर निरीक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जनता और विभाग के बीच समन्वय के लिए ग्राम प्रधानों और कोटेदारों की जवाबदेही तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




भ्रम फैलाने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई

समीक्षा के दौरान पाया गया कि सबसे अधिक शिकायतें टूंडला क्षेत्र से प्राप्त हो रही हैं, जिसे लेकर डीएम ने विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने सख्त चेतावनी दी कि जो असामाजिक तत्व स्मार्ट मीटर को लेकर जनता के बीच अराजकता या भ्रम फैला रहे हैं, उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें