फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ट्रैक्टर की टक्कर से घायल राजमिस्त्री की उपचार के दौरान मौत

Sat, 02 May 2026 04:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मक्खनपुर थाना क्षेत्र के कुतुकपुर बरियामऊ में सड़क हादसे का शिकार हुए बाइक सवार राजवीर (55) की 11 दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव टीकरी (नगला सिंघी) निवासी राजमिस्त्री राजवीर 20 अप्रैल को अपनी ससुराल हरगनपुर ददिया जा रहे थे, तभी एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी थी। गंभीर हालत में उन्हें आगरा के एत्मादपुर स्थित एक निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां शुक्रवार रात उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक अपने पीछे तीन बेटा और तीन बेटियों का परिवार छोड़ गए हैं। बेटा अंशुल ने बताया कि हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया था। थानाध्यक्ष चमन शर्मा के अनुसार, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें