फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने प्रभारी बीएसए को लगाई फटकार 

Sat, 23 Jul 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
समीक्षा बैठक लेते डीएम
विज्ञापन
 डीएम राजेश प्रकाश ने कर-करेत्तर एवं विकास कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने नगला खार में बच्चों को एमडीएम का वितरण नहीं होने पर प्रभारी बीएसए तरुण कुमार को कड़ी फटकार लगाई। विकास कार्यों को समन्वय स्थापित करके रफ्तार देने के आदेश दिए। स्पष्ट कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। 
विज्ञापन

डीएम ने कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक करते हुए नया बांस से दतौजी से सूफी शाह दरगाह तक जाने वाले मार्ग का निर्माण अधूरा होने पर नाराजगी जाहिर की। तहसीलदार सदर को मामले को तत्काल निस्तारित के आदेश दिए। डीएम ने आबकारी अधिकारी को निर्देश दिए कि अवैध शराब की बिक्री नहीं होनी चाहिए। शराब माफियाओं का चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करें। समाजवादी पौष्टिक आहार योजना के तहत प्रत्येक सोमवार को मिलने वाले मौसमी फल वितरण नगला खार के दो स्कूलों में नहीं होने पर प्रभारी बीएसए तरुण कुमार को फटकार लगाई। हेड मास्टर को चार्ज देने के साथ सोमवार से वितरण के आदेश दिए। लोहिया ग्रामीण आवास योजना में एडीओ पंचायत द्वारा सहयोग नहीं किए जाने पर डीएम ने तलब करने के आदेश दिए। डीएम ने जिला स्तरीय अधिकारियों से कहा कि आपस में समन्वय स्थापित करके विकास कार्यों को गति दें। प्रदेश सरकार की प्राथमिकता ही हम सभी की प्राथमिकता है। सीडीओ कर्मेंद्र सिंह, एडीएम उदय सिंह, डीडी मंडी एसके सिंह, डीडी कृषि डीपी सिंह, डीएसटीओ अशोक कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें