फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'एसआईआर लागू होने से घुसपैठियों में भगदड़...', डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- बिहार ने नकारा जंगलराज

Thu, 27 Nov 2025 06:19 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि बिहार की जनता ने जंगलराज को हमेशा के लिए नकारा है। जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरीब कल्याणकारी नीतियों एवं मुख्यमंत्री नीतीश के सुशासन को साथ देकर सरकार बनाई है।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने एसआईआर का समर्थन करते हुए कहा है कि इसके लागू होने के बाद घुसपैठियों में भगदड़ मच गई है और वे तेजी से देश छोड़कर भाग रहे हैं। संकल्प लिया है कि एक-एक घुसपैठिए को प्रदेश और देश से भगाकर इसे आगे बढ़ाने का काम करेंगे।
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक बाबा नींब करोरी महाराज की जन्म स्थली अकबरपुर में काफी टेबल बुक का विमोचन करने पहुंचे थे। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने बिहार चुनाव के संदर्भ में विपक्ष के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि एसआईआर लागू होने के बाद बिहार में एक भी ऐसा मतदाता नहीं मिला जिसने यह कहा हो कि उसका वोट कट गया है। बिहार की जनता ने जंगलराज को हमेशा के लिए नकारा है। जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरीब कल्याणकारी नीतियों एवं मुख्यमंत्री नीतीश के सुशासन को साथ देकर सरकार बनाई है।

चुनावी लक्ष्य : पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश
डिप्टी सीएम ने आगामी चुनावों को लेकर भाजपा के लक्ष्यों को स्पष्ट किया। कहा, पिछले चुनाव में मामूली मत प्रतिशत के अंतर से बिहार में पीछे रह गए थे, लेकिन इस बार प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएंगे। उत्तर प्रदेश में 2017 का इतिहास 2027 में दोहराया जाएगा और पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन


बीएलओ की मौत पर कार्रवाई का आश्वासन
बृजेश पाठक ने बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) की मौत के मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जो दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, रामनरेश कटारा, सुनील गुप्ता, विजय प्रताप सिंह छोटू सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें