फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों की संख्या घटी, मगर गंभीरवस्था में पहुंच रहे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। डेंगू और वायरल मरीजों की संख्या में कमी आई है। मगर, डेंगू का डंक अब और ज्यादा जहरीला साबित हो रहा है। जो बच्चे अस्पताल में भर्ती के लिए आ रहे हैं, वो गंभीरावस्था तक पहुंच रहे हैं। सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कई बच्चे वेंटीलेटर पर संघर्ष कर रहे हैं। सौ शैय्या अस्पताल में डेंगू और वायरल मरीजों की संख्या 130 पर पहुंच गई हैं। प्लेटलेट्स के लिए भी डिमांड आ रही हैं।
विज्ञापन

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एलके गुप्ता की मानें तो डेंगू का रूप अब और खतरनाक साबित हो रहा है। जो मरीज भर्ती हैं, उनकी प्लेटलेट्स और तेजी से गिर रही हैं। मरीजों में औसतन ब्लीडिंग के केस भी बढ़े हैं। कई बच्चे वेंटीलेटर पर हैं। इनका इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मरीज घटे हैं। मगर, गंभीर केसों की संख्या बढ़ना चिंता का कारण है। मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा ने बताया कि मरीजों की संख्या में गिरावट आई है। दिनरात चिकित्सक निगरानी कर रहे हैं।
17 अक्तूबर को लौट जाएंगे चिकित्सक
फिरोजाबाद। जिले में डेंगू फैलने पर मुख्यमंत्री के आने के बाद प्रदेश के अलग-अलग अस्पतालों से विशेषज्ञ चिकित्सक जिले में आए थे। यह चिकित्सक 17 अक्तूबर को अपने मूल तैनाती स्थल पर लौट जाएंगे।
विज्ञापन

अन्य जिलों से प्लेटलेट्स आना भी बंद
प्लेटलेट्स की मांग बढ़ता देखकर मेडिकल कॉलेज के ब्लड़ बैंक में लखनऊ, कानपुर, नोएडा और आगरा से प्लेटलेट्स आ रही थी। मगर, प्रदेश के कई जिलों में भी डेंगू तेजी से पैर पसार रहा है। इसलिए प्लेटलेट्स बाहर से नहीं आ रही हैं। यदि किसी मरीज को प्लेटलेट्स की जरूरत है तो रक्तदाता का इंतजाम करने के लिए कहा जा रहा है।
दलाल हुए सक्रिय, एक दिन का 50 हजार का बिल
फिरोजाबाद। बच्चों की बीमारी बढ़ने का फायदा दलाल उठाने से नहीं चूक रहे हैं। सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती डेंगू से पीड़ित बच्चे के परिजनों को एक दलाल ने बरगला दिया। मरीज के चाचा राकेश ने बताया कि दलाल अच्छे इलाज की बात कहकर सौ शैय्या अस्पताल से आगरा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर करा ले गया। उसने मेडिकल कॉलेज आगरा में पलंग खाली न होने की बात कहकर आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। इसमें एक दिन का बिल 50 हजार रुपये का थमा दिया। परिजन दोबारा बच्चे को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराने ले आए। संवाद
टीबी मरीजों के साथ भर्ती किया डेंगू का मरीज
फिरोजाबाद। अस्पताल प्रशासन ने डेंगू मरीजों को टीबी मरीजों के साथ लिटा दिया है। मंगलवार शाम को एमडीआर टीबी वार्ड में डेंगू के मरीज भर्ती कर दिए। हालांकि बुधवार को शिकायत आने के बाद एक वार्ड से तो उन मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।
मेडिकल कॉलेज परिसर में चार पलंग का एमडीआर टीबी वार्ड है। इसमें तीन डेंगू के मरीज भर्ती थे। इसी वार्ड में एमडीआर टीबी का मरीज भी भर्ती कर दिया गया। जो डेंगू के मरीजों के लिए और भी खतरनाक था। हालांकि बुधवार को सुबह मरीज को अन्य जगह शिफ्ट कर दिया। प्रभारी डीटीओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि एमडीआर वार्ड में अन्य मरीज भर्ती नहीं किए जाने चाहिए। हम इसे गंभीरता से लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें