फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरघटी जलालपुर में डेंगू ने पसारे पैर, तीन नये केस मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। मरघटी जलालपुर गांव में वायरल फैलने लगा है। जांच के दौरान गांव में तीन मरीज डेंगू के पाए गए हैं। उनका उपचार अस्पताल में चल रहा है। टीम ने कैंप लगा कर गांव में लोगों की जांच कराई और घर-घर जाकर दवा का वितरण की। पूरे गांव में डेंगू, मलेरिया और मच्छर मारने की दवा का छिड़काव कराया गया।
विज्ञापन

मरघटी जलालपुर में विगत एक माह से वायरल का प्रकोप है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूर्व में भी कैंप लगा कर गांव में दवा का वितरण किया गया था लेकिन साफ-सफाई ठीक से न होने के कारण गांव में अब डेंगू ने भी पैर पसारना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों की मानें तो पूर्व में दो किशोरियों की मौत डेंगू के कारण हो चुकी है, जिसके बाद गांव में दहशत फैल गई थी। दो दिन से गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार कैंप किए हुए हैं। बुधवार को गांव में जांच कराई गई तो एक व्यक्ति डेंगू का निकला। इसके अलावा 80 मरीजों को वायरल फीवर था। वहीं बृहस्पतिवार को 60 मरीजों की जांच हुई, जिसमें दो लोग डेंगू के शिकार मिले हैं जबकि शेष को फीवर की शिकायत है। एक डेंगू के मरीज को जिला अस्पताल में भर्ती किया है जबकि दो प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा रहे हैं।
धनपुरा सीएचसी के प्रभारी डॉ. अमित कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पर नजर बनाए हुए है। गांव के सही लोगों की जांच कराई जा रही है। जिसे हल्का भी बुखार अथवा बदन दर्द है, वो जांच जरूर करा ले। कोविड के साथ ही अन्य जांचें भी कराई गईं और दवा का छिड़काव और वितरण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें