फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में प्रदर्शन व भूख हड़ताल करेंगे पीआरडी जवान

Sun, 21 Feb 2016 07:10 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 प्रदेश सरकार द्वारा सौतेले व्यवहार किए जाने से आक्रोशित पीडीआर जवान 24 फरवरी से लखनऊ में लगातार तीन दिन तक धरना प्रदर्शन और भूख हड़ताल कर अपनी आवाज बुलंद करेंगे। आंदोलन को सफल बनाने के लिए रविवार को पीआरडी जवानों ने गांधी पार्क में बैठक कर रणनीति बनाई।
विज्ञापन

 पीआरडी अध्यक्ष टीपी सिंह मेहता ने कहा कि प्रदेश सरकार होमगार्ड को 300 रुपये वेतन दे रही है। वहंी पीआरडी जवानों को 185 रुपये दिए जा रहे हैं। अधिकार देने की मांग को लेकर समस्त पीआरडी जवान 24, 25 और 26 फरवरी को लखनऊ में दारुलसफा पर धरना प्रदर्शन व भूख हड़ताल करेंगे। प्रांतीय रक्षक दल जवानों के जिलाध्यक्ष तेजपाल सिंह मेहता ने कहा कि राज्य सरकार पीआरडी जवानों को उत्तराखंड की भांति 525 रुपये दैनिक भत्ता, नियमित ड्यूटी, वाहन सुविधा, दुर्घटना बीमा, साल में दो वर्दी, रिटायरमेंट पर एक लाख रुपये आदि की सुविधाएं दे। यदि प्रदेश सरकार ने सुविधाएं नहीं दी तो पीआरडी जवान आगामी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे। पीआरडी एसोसिएशन संघ के मिलाप सिंह यादव ने कहा कि समस्त पीआरडी जवान 23 फरवरी को लखनऊ रवाना होंगे। वहीं सदर विधायक मनीष असीजा 25 और 26 फरवरी को पाआरडी जवानों का मामला विधानसभा में उठाएंगे। बैठक में विष्णुदत्त शर्मा, अनिल कुमार दुबे, महेशचंद्र, प्रशांत कुमार, जगत सिंह, ओमनारायन, राजकुमार, मुकेश यादव, जगदीश प्रसाद, विकास कुमार, पवन, श्याम सिंह, मुकेश कुमार यादव, छोटेलाल यादव, शिवराज सिंह, विवेक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें