फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन का करंट लगने से ठेका कर्मचारी की मौत

Sun, 21 Feb 2016 07:08 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन का तार सही करते समय विद्युत विभाग के ठेका कर्मचारी करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर सुनते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम हाउस में रखवा दिया।
विज्ञापन

मटसेना के गांव नगला मवासी निवासी राजीव कुमार राजपूत (25) पुत्र गुलाब सिंह विद्युत विभाग में ठेका कर्मचारी के पद पर कार्यरत था। रविवार दोपहर तकरीबन 12 बजे वह अपने साथी पवन निवासी तोतलपुर के साथ आसफाबाद स्थित राठौर नगर में हाईटेंशन लाइन के तारों को ठीक करने गया था। विद्युत खंभे पर चढ़कर राजीव तारों को ठीक कर रहा था। इस दौरान खंभे से गुजर रहे देहात को सप्लाई देने वाले हाईटेंशन लाइन के तार से उसका हाथ छू गया, जिससे उसे करंट लगा और वह खंभे से सड़क पर गिरकर घायल हो गया।  हादसा होते ही विद्युत विभाग के कर्मचारियों के साथ आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। अचेत अवस्था में राजीव को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, यहां कुछ देर बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजीव की मौत की पुष्टि होने पर साथियों ने परिवारीजनों को सूचना दी। युवक की मौत की खबर पर परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। उधर सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने पीड़ित परिजनों से घटना की जानकारी करने के साथ ही घटनास्थल का निरीक्षण कर शव का पीएम कराते हुए परिवारीजनों को सौंप दिया है। थानाध्यक्ष मक्खनपुर का कहना है कि यदि पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर आती है तो ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

रोड पर गिरा हाईटेंशन लाइन का तार मची भगदड़
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। क्लब चौराहा पर रविवार दोपहर गंभीर हादसा होने से बाल-बाल बच गया। हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि हादसे के दौरान चौराहे पर सन्नाटा पसरा था अन्यथा विद्युत तार के चलते गंभीर हादसा होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें