फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कान्हा के लिए हिंडोले, पोशाक, मुकुट की रही डिमांड

Wed, 24 Aug 2016 11:41 PM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
कान्हा के लिए हिंडोले, पोशाक, मुकुट की रही डिमांड - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
बाजार में एसी, कूलर से लेकर हैप्पी वर्थडे कैप, राधारानी के लिए आया विदेशी हेड
विज्ञापन

जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर बाजार में कन्हैया के स्वागत को हिंडोेले, आकर्षक पोशाक, मुकुट, बांसुरी की जमकर बिक्री हुई। बाजार में हैप्पी बर्थडे कैप, राधा रानी के लिए विदेशी हेड, आकर्षक बांसुरी, चश्मे व छतरी भी उपलब्ध हैं। यही नहीं कन्हैया जी के लिए एसी, कूलर भी बाजार में आए हैं।
जन्माष्टमी के त्योहार को लेकर बुधवार को बाजार में रौनक नजर आई। महिला-पुरुषों ने जन्माष्टमी के लिए खरीदारी करते नजर आए। बाजार में आकर्षक डिजाइनों के हिंडोलों की बिक्री हो रही है। पीतल के हिंडोले 700 रुपये किलो, व्हाइट मैटल के हिंडोले 100 से 1000 रुपये तक, गोल्ड झूला 50 रुपये से 300 रुपये में बिक रहे हैं। कन्हैया के लिए सभी साइज के मुकुट 45 से 800 रुपये तक में उपलब्ध हैं। आकर्षक डिजाइन में पोशाक भी बिक रही है। जीरो साइज की पोशाक 10 रुपये से 250 रुपये, एक नंबर की पोशाक 10 रुपये से 400 रुपये में मिल रही है। बाजार में लोटस मोर पंखी सहित विभिन्न डिजाइन की पोशाक उपलब्ध है।
विज्ञापन


कन्हैया के लिए वर्थडे कैप भी बाजार में 100 रुपये में बिक रहे हैं। राधारानी के लिए मोतियों का विदेशी मुकुट भी आया है। आकर्षक डिजाइन में 10 रुपये से 50 रुपये तक में बांसुरी की बिक्री हो रही है। कान्हा के लिए चश्मे, छतरी के साथ एसी व कूलर तक की व्यवस्था है। बाजार में एसी व कूलर 300 से 400 रुपये तक उपलब्ध हैं।

जन्माष्टमी पर मिलेगी निर्र्बाध आपूर्ति, नहीं होगी कटौती
जन्माष्टमी के त्योहार पर शहर में निर्र्बाध आपूर्ति मिलेगी। विद्युत विभाग द्वारा किसी फाल्ट को तत्काल ठीक करने के लिए सभी बिजलीघरों में टीमें तैनात की गई हैं। इस संबंध में एक्सईएन चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि जन्माष्टमी के दिन लोकल स्तर पर कोई कटौती नहीं होगी। ऊपर स्तर से भी कोई कटौती नहीं होगी। जनता को निर्र्बाध आपूर्ति दी जाएगी।

देहात की फोर्स करेगी कान्हा के भक्तों की सुरक्षा
 कृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिरों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने तैयारियों को अंतिम रूप प्रदान कर दिया है। शहर के प्रमुख मंदिरों पर पुलिस बल के साथ महिला कांस्टेबल और उपनिरीक्षक तैनात किए जाएंगे। वहीं शोभायात्रा की जिम्मेदारी शहर और देहात से आने वाले जवानों के कंधों पर होगी। एसपी सिटी संजीव कुमार बाजपेयी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

पुलिस लाइन में भी होंगे कार्यक्रम, जेल में जन्मेंगे कन्हैया
गुरुवार को पुलिस लाइन में भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। रात आठ बजे झांकी दर्शन और रात्रि 12 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 12 बजे श्रीकृष्ण का जन्म होते ही आरती के साथ प्रसाद का वितरण किया जाएगा। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक देहात अमर सिंह व प्रतिसार निरीक्षक कर्णपाल सिंह के साथ अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहेंगे। साथ ही जिला कारागार में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूम-धाम के साथ मनाया जाएगा।
विज्ञापन


आज मंदिरों में सजेंगे हिंडोले एवं अमरनाथ की गुफाएं
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर सुहागनगरी के मंदिरों में हिंडोले सजेंगे। बाबा अमरनाथ की गुफा सजाने के साथ अन्य कार्यक्रम होंगे। घरों में भी महिलाओं ने व्रत रखने के साथ पूजा अर्चना की तैयारी की है। श्री बांके बिहारी मंदिर, श्री द्वारिकाधीश महाराज मंदिर, श्री राधाकृष्ण मंदिर, गल्ला मंडी स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर के साथ अन्य देवी मंदिरों पर भव्य झांकी सजेगी। शिव भक्त प्रदीप दीक्षित कल्लू ने कहा श्री राधा मोहन महाराज मंदिर में भव्य झांकी सजाई जाएगी। श्री सिद्धेश्वरनाथ महादेव मंदिर समिति मोहल्ला दुली के अमित वार्ष्णेय एवं योगेश गौर ने कहा कि मंदिर प्रांगण में बाबा अमरनाथ की भव्य गुफा सजाई जाएगी। 25 अगस्त को शाम छह बजे रात 12 बजे तक दर्शन किए जा सकेंगे। अशोक जैन, प्रदीप गौर, संजय सिंघल, अभिषेक गौर, दीपक गौर आदि ने एसएसपी से सुरक्षा व्यवस्था कराने की मांग की है। हुंडावाला बाग स्थित जय बाबा अमरनाथ बर्फानी गुफा फ्रेंड्स क्लब ग्राउंड गली नं. 18 में सजेगी। शाम को सात बजे से दर्शन शुरू होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें