फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: रोटरी क्लब की स्वर्ण जयंती पर 1 फरवरी से मात्र 20 रुपये में मिलेगा भरपेट भोजन

Fri, 30 Jan 2026 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
 रोटरी रसोई के बारे में जानकारी देते हुए रोटरी क्लब के पदा​धिकारी। संवाद - फोटो : रोटरी रसोई के बारे में जानकारी देते हुए रोटरी क्लब के पदा​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। रोटरी क्लब अपने 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में स्वर्ण जयंती वर्ष के सेवा कार्यों के तहत ''रोटरी रसोई'' की शुरुआत करने जा रहा है। संयोजक राहुल जैन ने प्रेसवार्ता में बताया कि 1 फरवरी से शुरू होने वाली इस रसोई में आमजन को मात्र 20 रुपये में पौष्टिक और भरपेट भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

सह-संयोजिका कल्पना राजौरिया के अनुसार, इसका संचालन प्रतिदिन दोपहर 12 से 3 बजे तक होगा, जिसका उद्देश्य श्रमिकों और तीमारदारों को सस्ता व स्वच्छ भोजन देना है। रोटेरियन लक्ष्मीकांत बंसल ने क्लब की 50 वर्षों की गौरवशाली यात्रा और नेत्र चिकित्सालय जैसी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस दौरान ललितेश जैन, अनूप जैन, अनूप जिंदल, नमन जैन, डा. अमित गोयल और नरेशचंद्र बंसल सहित कई सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें