प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजन ने किया हंगामा
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। मेडिकल कॉलेज स्थित महिला अस्पताल में सोमवार रात साढ़े आठ बजे प्रसूता की मौत हो गई। इससे नाराज घरवालों ने चिकित्सक और स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया।
उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला रेहना निवासी रैना तिवारी (24) को परिजनों ने प्रसव के लिए जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया था। प्रसव के दौरान महिला की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक और स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुुरू कर दिया। जिससे अस्पताल परिसर में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। स्टाफ भी भाग खड़ा हुआ। सूचना पर कोतवाल उत्तर संजीव कुमार दुबे के साथ फोर्स भी मौके पर पहुंचा। पुलिस ने आक्रोशित परिजन को समझाकर मामले को शांत करा दिया।