फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर फसल काटने गए किसान की संदिग्ध परस्थिति में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना नगला खंगर के नगला जोरे में खेत पर काम करने गए किसान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना नगला खंगर के नगला जोरे निवासी किसान श्यामसुंदर (45) पुत्र रामप्रकाश यादव शनिवार सुबह पांच बजे खेत पर फसल काटने गया था। सात बजे करीब ही उसका बेटा अमित उसे चाय एवं नाश्ता देने पहुंचा तो वह अचेतावस्था में पड़ा था। सूचना पर परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए और आनन-फानन में श्यामसुंदर को चिकित्सक के पास लेकर गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी पर एसएचओ नगला खंगर मुकेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। एसएचओ नगला खंगर मुकेश कुमार ने कहा कि किसान की मौत हार्ट अटैक से होने की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन

भाई अहमदाबाद में फंसा, ग्रामीण कर रहे हैं सहयोग
फिरोजाबाद। किसान श्याम सुंदर का भाई शिवराज सिंह गुजरात के अहमदाबाद में लॉकडाउन के कारण फंसा है। भाई की मौत की जानकारी फोन के माध्यम से परिजनों ने शिवराज सिंह को दी। हालांक लॉकडाउन के कारण शिवराज नहीं आ पा रहा है। ऐसे में ग्रामीण मृतक के परिवार की मदद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें