फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच और थाना पुलिस ने पकड़ा फर्जी पुलिस वाला

विज्ञापन
शिकोहाबाद पुलिस की गिरफ्त में आया फर्जी पुलिस वाला। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। एसओजी और थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए शुक्रवार शाम का एक युवक को पुलिस की वर्दी में रौब झाड़ते हुए पकड़ लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक पुलिस की वर्दी गर्म, टोपी, बेल्ट के अलावा एक अपाचे बाइक और फर्जी दस्तावेज बरामद किए। पूछताछ में आरोपी ने मैनपुरी के युवक द्वार फर्जी ज्वाइनिंग लेटर और वर्दी देने की बात कही। पुलिस ने पकड़े गए युवक के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

सीओ इंदुप्रभा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि लगातार मिल रही शिकायतों पर एसओजी प्रभारी कुलदीप सिंह ने थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार के शुक्रवार शाम रेलवे स्टेशन के गेट से विपिन कुमार निवासी नगला ऊमर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पुलिस की वर्दी में लोगों को हड़का रहा था।
पूछताछ में उसने बताया कि उसे प्रतापपुर चौराहा स्थित कोचिंग सेंटर संचालक मुन्नेश निवासी मैनपुरी ने फर्जी ज्वॉइनिंग लेटर और वर्दी दिलवाई थी। वर्दी पहनकर वह ग्रामीण और आसपास के लोगों पर रौब झाड़ता था। पुलिस ने पकड़े गए युवक के आधार पर मैनपुरी के युवक मुन्नेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर फरार घोषित कर दिया है। पुलिस अब उसकी तलाश में जुट गई है। फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें