फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध अवस्था में महिला की फांसी लगने से मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। नगला खंगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगला हरी सिंह में शुक्रवार सुबह एक महिला का शव फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर पहुंचे मृतका के भाई ने ससुरालीजनों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

नगला हंसी निवासी कालीचरन ने अपनी बहिन रूबी की शादी आठ साल पूर्व दान दहेज के साथ की थी। शुक्रवार सुबह उसका शव घर में लटका हुआ मिला। मोहल्ले के लोगों की सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मृतका के भाई का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजनों ने अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। इसके साथ ही जमीनी बंटवारे को लेकर भाइयों में विवाद हो गया था। मृतका के भाई कालीचरन का आरोप है कि रूबी (30) की हत्या कर शव ससुरालीजनों ने घर में फंदे पर लटका दिया। इस संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि महिला ने गृह कलह के चलते आत्महत्या की है। शव पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्यवाही की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें