फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: घर के बाहर टहल रहे दो भाइयों पर जानलेवा हमला

Mon, 16 Nov 2026 04:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
- बका-कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार, बचाने आई महिला भी घायल, एका के नगला मेवा की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
एका (फिरोजाबाद)। थाना क्षेत्र के गांव नगला मेवा में घर के बाहर भट्ठे पर टहल रहे दो सगे भाइयों पर कुछ लोगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, बीच-बचाव करने पहुंची एक महिला भी बुरी तरह जख्मी हो गई। पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
वादी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि वह अपने भाई अरविंद कुमार के साथ अपने घर के बाहर बने भट्ठे पर टहल रहा था। इसी दौरान गांव के ही पप्पू, यशपाल, सुभाषवीर, कंठश्री, गीता, नीरज निवासी नगला गुलरिया और मनवीर निवासी नेकराम, थाना एका ने पुरानी रंजिश के चलते उन पर हमला बोल दिया। बका, सरिया और कुल्हाड़ी जैसे हथियार से अरविंद को गंभीर रूप से घायल कर जमीन पर गिरा दिया।
विज्ञापन

हमलावरों को लगा कि उसकी मौत हो गई है, तो वे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पति पर हो रहे जानलेवा हमले की आवाज सुनकर अरविंद की पत्नी गायत्री मौके पर पहुंची और अपने पति को बचाने का प्रयास किया। आरोपियों ने महिला को भी नहीं बख्शा और उसके साथ भी मारपीट की, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

घटना के बाद पीड़ित परिवार ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। एएसपी देहात अनुज चौधरी ने बताया कि मामले में जांच व कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें