फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: दारापुर रसैनी स्थित तालाब में मगरमच्छ का बसेरा, ग्रामीणों में भय

Mon, 16 Nov 2026 04:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
खैरगढ़ (फिरोजाबाद)। वन विभाग के नारखी रेंज के गांव दारापुर रसैनी स्थित तालाब में मगरमच्छ होने की ग्रामीणों को आशंका है। उसे पकड़ने को ग्रामीणों ने वन विहार से गुहार लगाई है। ग्रामीण के अनुसार मगरमच्छ आए दिन छोटे जानवरों को निवाला बना रहा है। वहीं, जाने-अनजाने में तालाब के आसपास जो वाले बच्चे- बुजुर्ग कभी भी मगरमच्छ का शिकार हो सकते हैं। ग्रामीणों राम निवासी,बृजमोहन आदि ने तालाब में घुसे मगरमच्छ को पकड़वाने की मांग की है। नारखी वन रेंज की रेंजर प्रियंका ने बताया कि दारापुर रसैनी स्थित पुराने तालाब में मगरमच्छ होने की सूचना है। जागरूकता व बचाव के लिए तालाब के आसपास होडिंग्स लगवा दिए हैं। तालाब में मछली व अन्य जलीय जीव भी हैं। इसलिए तालाब को खाली नहीं करा सकते। हालांकि टीम निगरानी कर रहीं है। बाहर आते ही मगरमच्छ को पकड़ लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें