टूंडला। दावत खाकर लौट रहे एक युवक पर नामजदों ने जानलेवा हमला बोल दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक ने आरोपियों के विरुद्ध हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
फिरोजाबाद के लेवर कालोनी निवासी निजामुद्दीन की दतौजी में जमीन है। इस भूमि पर शकील अब्बास निवासी लेवर कालोनी, सुहाग नगर फिरोजाबाद जबरन कब्जा करना चाहता है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। 19 जून रात्रि 12 बजे वह अपने साथी युसूफ व सलमान के साथ कार द्वारा राष्ट्रदीप होटल एत्मादपुर आगरा से दावत खाकर कार द्वारा घर वापस लौट रहे थे।
रास्ते में उनकी कार को उसायनी स्थित सीएनजी पंप के सामने शकील व सलमान निवासी गंगा कोल्ड स्टोर के सामने करबला फिरोजाबाद ने राेक लिया तथा उन पर चाकू से हमला बोल दिया। सिर में चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में निजामुद्दीन ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद