टूंडला। बृहस्पतिवार दोपहर सर्विस लेन पर ऑटो व बाइक की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक सहित चार लोग घायल हो गए। थाना नगला सिंघी के गांव गढ़ी धर्मी निवासी योगेश कुमार बृहस्पतिवार दोपहर ढाई बजे करीब अपनी बाइक द्वारा टूंडला से गांव की ओर जा रहा था। जैसे ही वह फिरोजाबाद सर्विस लेन पर गुलाब रिसोर्ट के सामने पहुंचा तभी सामने से आ रहे ऑटो से उसकी बाइक भिड़ गई। आमने-सामने से हुई टक्कर में बाइक सवार योगेश कुमार, रामवीर, कलावती व एक अन्य ऑटो सवार घायल हो गया। सूचना मिलने ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। संवाद