फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्मम हत्या: खेत में मिला खून से लथपथ अधेड़ का शव, धड़ से 20 मीटर दूर पड़ी थी गर्दन, मंजर देख लोग रह गए सन्न

Thu, 18 May 2023 10:55 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में नाला किनारे खून से लथपथ अधेड़ का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने प्रॉपर्टी के लालच में हत्या किए जाने की आशंका जताई। 
 
विज्ञापन
Firozabad News: नाला किनारे पड़ा मिला खून से लथपथ युवक का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में गुरुवार की सुबह एक अधेड़ की निर्मम हत्या कर दी गई। उसके धड़ से गर्दन को अलग कर दिया गया था। ग्रामीणों ने देखा तो उनकी रूह कांप गई। उन्होंने गांव में जानकारी दी। खबर पाकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

खेत पर मिला खून से लथपथ शव  

घटना नारखी थाना क्षेत्र के गढ़ी कुबेर रोड स्थित गांगनी पर बने नाले के पास की है। यहां नाला किनारे खेत पर खून से लथपथ एक अधेड़ का शव पड़ा मिला। शव का धड़ और सिर अलग थे। सिर धड़ से करीब 20 मीटर की दूरी पर पड़ा था। सुबह गांव के लोग उधर से गुजरे तो दृश्य देखकर उनके रोंगटे कड़े हो गए। उन्होंने इसकी सूचना तत्काल गांव में दी। देखते ही देखते खबर आसपास के गावों में फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Firozabad: मौके पर कई थानों की पुलिस तैनात है - फोटो : अमर उजाला

पुलिस मामले की जांच कर रही है

सूचना पर सीओ और इंस्पेक्टर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। मौजूद लोगों से बात करके कुछ जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि युवक की धारदार हथियार से वार करके हत्या की गई है। उन्होंने प्रॉपर्टी के लालच में हत्या करने की आशंका जताई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही अधेड़ की शिनाख्त कराने के प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें