यूं शुरू हुई रिश्तों में दरार आने की कहानी
यहां तक सब ठीक चल रहा था। सभी लोग खुश थे। अब यहां से शुरू होती है रिश्तों में दरार आने की कहानी। वरमाला के बाद दुल्हन और दूल्हे के खाना खाने के लिए बैठाया गया। दुल्हन के साथ उसकी कुछ सखियां भी थीं। खाना खाते समय दुल्हन की सखियों ने कुछ हंशी मजाक किया। इस पर दूल्हे ने कुछ ऐसा कहा जो उन्हें बुरा लगा।
हरकत देख परेशान हो गई दुल्हन
इस पर वह शांत हो गईं और वहां से चली गईं। इसके बाद मामला तनाव वाला हो गया। घर के लोगों को बात पता चली तो वह शादी को सकुशल निपटाने के प्रयास करते रहे। इसके बाद फेरे लेने और कन्यादान की रस्म का समय आया। इस मौके पर दूल्हे ने फिर ऐसी हरकत की जिसे देखकर दुल्हन परेशान हो गई। उसने तुरंत फैसला किया और शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद दोनों हंगामा होने लगा और दोनों पक्षों के लोग जुट गए।
बिन दुल्हन लौटी बरात
लोगों ने दुल्हन को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। घंटों पंचायत भी चली लेकिन दुल्हन राजी नहीं हुई। उसने कहा कि जहर खाकर मर जाउंगी लेकिन इस लड़के से शादी नहीं करूंगी। इसके बाद परिजन भी बेउत्तर हो गए। जब बात नहीं बनी तो दूल्हा पक्ष को बिना दुल्हन का वापस जाना पड़ा। थानाध्यक्ष हरवेंद्र मिश्राने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। कोई तहरीर आएगी तो मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।