इसके बाद युवती के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। परिजन युवती की तलाश में जुटे थे। मंगलवार की सुबह पुलिस द्वारा अज्ञात युवती का शव जलेसर रोड ककरऊ कोठी के पास बरामद होने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। शव की शिनाख्त के बाद परिजन में कोहराम मच गया।
परिजन ने एक परिचित ऑटो चालक पर हत्या का संदेह व्यक्त करते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। एसएचओ थाना उत्तर कमलेश सिंह ने बताया कि हत्यारोपी की तलाश की जा रही है। हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। परिजन के अनुसार पुलिस ने युवती के शव को ठिकाने लगाने में प्रयुक्त ऑटो को बरामद कर लिया है।
यह भी पढ़ेंः- सांड पर अटपटा बयान देकर चर्चा में योगी के मंत्री: बोले-ये तो पहले की सरकारों की देन, हम तो उनके पाप धो रहे हैं
हालांकि युवक अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस जांच के दौरान ऑटो चालक ने विवाद की बात सामने आई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवती का संदिग्ध ऑटो चालक से काफी देर तक क्लब चौराहे पर विवाद व कहासुनी होती रही। बाद में युवती उसी ऑटो में बैठकर चली गई थी।