फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: दूध देकर वापस घर लौटते समय पेड़ पर फंदे से झूल गया दूधिया, मची चीख पुकार

Sun, 20 Aug 2023 08:07 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में दूध देकर वापस घर लौटते समय दूधिये ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर में खबर पहुंची ते चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
Firozabad News: रोती बिलखती महिलाएं और रामू यादव का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में दूध बांटकर घर लौट रहे दूधिया ने रास्ते में नीम के पेड़ पर अंगौछा से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। शव को फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन


मामला पचोखरा थाना के धर्मपुर गांव का है। गांव निवासी 25 वर्षीय रामू यादव अविवाहित था। पिछले आठ साल से दूध का कारोबार कर रहा था। वह प्रतिदिन की भांति रविवार सुबह भी गांव से दूध लेकर टूंडला आया था। दूध वितरित करने के बाद वह सुबह साढे़ ग्यारह बजे करीब गांव लौट रहा था। 

यह भी पढ़ेंः- मैनपुरी पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य: बोले- हिटलरशाही के रास्ते पर चल रही सरकार, लोग महंगाई-बेरोजगारी से परेशान

विज्ञापन

घर लौटते समय नगला कलुआ-मोहम्मदपुर गांव के बीच नीम के पेड़ के नीचे बाइक खड़ी कर दी। यहां अपने अंगौछा से फंदा बनाकर पेड़ पर झूल गया। आते-जाते राहगीरों की नजर पड़ी तो वह लोग रुक गए। लोगों की सूचना पर परिजन व पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने मौजूद लोगों व मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। परिजन ने बताया कि सुबह प्रतिदिन की भांति घर से गया था। मगर वह गुमशुम सा था। 

थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि दूधिया ने पेड़ पर लटकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। रामू, चार भाइयों में दूसरे नंबर का रामू का परिवार संपन्न था। घर में ट्रैक्टर, खेती सब कुछ था। वह भी दूध से अच्छी कमाई कर रहा था। मृदुभाषी होने पर किसी से उसकी कोई अदावत नहीं थी। 

यह भी पढ़ेंः- सांड ने किसान को पटककर मार डाला: खेत गया था, ग्रामीणों में दहशत; बोले- फसल के साथ जीवन पर संकट बने आवारा पशु
 
विज्ञापन

वहीं रामू से दूध लेने वाली एक महिला ग्राहक ने बताया कि रामू का आज मूड कुछ ठीक नहीं था। दूध वितरण के दौरान रामू के गले में गमछा देख उसने उससे मजाक में कुछ बोला था। इस पर रामू ने उसे यह कहते हुए चुप करा दिया था कि वह कुछ भी न बोलें, आज उसका मूड ठीक नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें