फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल गए युवक का शव पेमेश्वर गेट स्थित रेलवे लाइन पर पड़ा मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। ससुराल गए युवक का शव शुक्रवार देर शाम थाना दक्षिण के पेमेश्वर गेट स्थित रेलवे लाइन पर पड़ा मिला। रेलवे लाइन के किनारे ही उसकी बाइक भी खड़ी मिली। बाइक नंबर से उसकी शनाख्त हुई।
विज्ञापन

थाना दक्षिण के पेमेश्वर गेट रेलवे लाइन के किनारे शुक्रवार देर शाम एक युवक का शव पड़ा मिला था। रेलवे लाइन के किनारे उसकी बाइक खड़ी थी। सूचना पर थाना दक्षिण के एसएसआई मोहम्मद उमर फारुक पुलिस टीम के साथ पहुंचे। उसकी शिनाख्त थाना मटसेना के गांव खेड़ा गनेशपुर निवासी संजय कुमार (27) पुत्र राजपाल सिंह प्रजापति के रूप में की।
मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि संजय सुबह बाइक से ससुराल कासगंज जनपद के थाना सिढ़पुरा के गांव लौंगपुर गया था। वहां से वापस नहीं आया। मोबाइल पर भी बात नहीं हुई। उन्होंने बताया कि करीब नौ माह पूर्व ही शादी हुई थी। एसएचओ थाना दक्षिण प्रमोद कुमार मलिक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया लग रहा है कि युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें