फिरोजाबाद। शहर व आसपास के इलाकों में एक भी मरीज में कोरोना की पुष्टि नहीं हुई है। फिर भी कोरोना का खौफ इस कदर है कि लोगों को सर्दी-जुकाम या छींक आ रही है, तो कोरोना का संदेह जता रहे हैं। लगभग 30 लोगों के फोन रोज सीएमओ के पास आ रहे हैं। उन्हें मेडिकल कॉलेज में आने की सलाह दी जा रही है।
लोगों सोशल मीडिया एवं समाचार पत्रों के माध्यम से टोल फ्री नंबर की जानकारी दी जा चुकी है। जिन लोगों को सर्दी, जुकाम और खांसी है और तीन दिन में कोई राहत नहीं मिल रही है। वे टोल फ्री नंबर पर फोन कर संदेह जाहिर कर रहे हैं। वहां से उन्हें सीएमओ व एसीएमओ का मोबाइल नंबर देकर उनसे बात करने की सलाह दी जा रही है। सीएमओ डा. एसके दीक्षित ने बताया कि रोज 30फोन आ जाते हैं।
पूछने पर पता चलता हे कि ये लोग झोलाछाप से इलाज करा रहे हैं। उन्हें अस्पताल आकर फ्लू ओपीडी में दिखाने की सलाह दी जा रही है। यह भी बताया जा रहा है कि सतर्कता जरूरी है। लेकिन कोरोना के खौफ में न आएं। इस समय सर्दी-जुकाम आमतौर पर हो ही जाते हैं। किसी झोलाछाप के चक्कर में न पड़े।