खेल निदेशालय लखनऊ के तत्वावधान में दाऊदयाल स्पोर्ट्स स्टेडियम पर बुधवार को क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया गया। टूर्नामेंट में आठ टीमों ने भाग लिया है।
पहला मुकाबला स्टेडियम ब्लू और नाथू सिंह इंटर कालेज के बीच हुआ। जिसमें पहले खेलते हुए नाथू सिंह इंटर कालेज ने सभी विकेट खोकर 60 रन का लक्ष्य दिया। सर्वाधिक 26 रन गौरव ने बनाए। शिवांसू और आदित्य ने तीन-तीन विकेट लिए। जवाब में खेलते हुए नौ विकेट खोकर स्टेडियम ब्लू ने लक्ष्य प्राप्त किया। आसू ने सर्वाधिक 30 रनों का योगदान दिया। एक अन्य मैच आदर्श समाज इंटर कालेज और शिकोहाबाद के मध्य खेला गया। इसमें शिकोहाबाद ने सभी विकेट खोकर 46 रनों का लक्ष्य दिया। आदर्श समाज इंटर कालेज ने पांच विकेट खोकर यह लक्ष्य अर्जित कर किया।
तीसरा मैच पचवान और दौलतपुर के बीच खेला गया। सभी विकेट खोकर पचवान की टीम ने 93 रन बनाए। अमित व परिवेंदर ने 26 और 30 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दौलतपुर की टीम 69 रन पर सिमट गई। मुख्य अतिथि मधुर चतुर्वेदी, निशांत नरुला, वैभव वर्मा, नितिन बंसल, विवेक मिश्रा, उपक्रीड़ाधिकारी राजकुमार, क्रिकेट कोच निशांत खरे आदि उपस्थित रहे।