फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना बनाते समय सिलिंडर में लगी आग, मची अफरातफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। थाना मक्खनपुर के गांव रसूलपूर में शनिवार सुबह खाना बनाते समय अचानक सिलिंडर में आग लग गई। कमरे में रखा सामान जल गया। आग की लपटों को देख मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

रसूलपूर निवासी शैलेष की पत्नी घर पर खाना बना रही थी। बच्चे बाहर खेल रहे थे। तभी गैस से भरे सिलिंडर में आग लग गई। आग की लपटें देख अफरा-तफरी मच गई। आस पड़ोस के लोग घरों से निकल कर बाहर आ गए। आग से कमरे में रखा सामान भी जल गया॥ कुछ ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए सिलिंडर को निकाल कर बाहर सड़क पर फेंक दिया और बाद में पानी डालकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें