शिकोहाबाद। शादी समारोह से लौटते समय एटा चौराहे पर बस में चढ़ने के दौरान एक व्यापारी की जेब से 25 हजार रुपये पार कर दिए। जब इसकी जानकारी व्यापारी को हुई तो उसने चौराहे पर तैनात पुलिस कर्मियों को जेब कटने की जानकारी दी। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
जसराना निवासी अमित गुप्ता जसराना में व्यापार करते है। शुक्रवार को वह मोहल्ला गढैया स्थित अग्रवाल धर्मशाला में शादी समारोह में आए थे। शनिवार सुबह पांच बजे के करीब लौटते समय एटा चौराहे पर बस में बैठने के लिए अमित चढ़ रहे थे, तभी उनकी पेंट की जेब में रखे 25 हजार रुपये किसी ने पार कर लिए।
बस में बैठने के बाद जब टिकट लेने के लिए रुपये निकाले तो हैरान रह गए। जेब कटी हुई थी और उसमें रखे रुपये गायब थे। इसी दौरान उसके पीछे खड़ा व्यक्ति भागने लगा। संदेह होने पर उसका पीछा किया, लेकिन तब तक वह वहां खड़ी एक बाइक पर बैठ कर भाग गया। पीड़ित ने थाने पर सूचना दी। मौके पर पुलिस ने जांच की, लेकिन जेबकट का कोई पता नहीं चला।